ऋषिकेश- लाकडाऊन मे बिजनौर से सस्ती शराब लाकर ऋषिकेश में बेचने वाला तस्कर 70 पाउच के साथ गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने जनपद बिजनौर के ठेके से सस्ती शराब लेकर, ऋषिकेश में तस्करी करने पर, 70 पाउच (एप्पीनुमा) अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त पल्सर गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है। कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गठित टीम द्वारा बीती देर रात्रि गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक पल्सर UK14-C-7303 को रोककर चेक किया तो उसके चालक व पीछे बैठे व्यक्ति के पास दो अलग-अलग बैग में में 70 पव्वे (50+20) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता प्रमोद 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चतर सिंह निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल, मुन्नू सिंह 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
