ऋषिकेश- कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने ऋषिकेश कोतवाली का संभाला कार्यभार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहर कोतवाली देहरादून से ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह नेगी ने गुरुवार को ऋषिकेश कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में असामाजिक तत्वों पर खाकी का खौफ जारी रहेगा।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले सभी चौकी इंचार्जों और पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर शहर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध शराब की बिक्री एक बड़ी चुनौती है। इसको प्राथमिकता के तौर पर इन समस्याओं से जनता को राहत दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिस के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे। इसके साथ ही लॉ एडं ऑडर को भी हर हाल में कायम रखा जाएगा।
उन्होंने अपराधियों में खाकी का खौफ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में बदमाशों और असमाजिक तत्वों में खाकी का खौफ रहना नितांत आवश्यक है। लेकिन जनता के लिए पुलिस की परिधी में जो भी कल्याणकारी काम होगा वह किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News