ऋषिकेश- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत हेल्थ केयर कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति में जनपद स्तर पर पेशेवर हेल्थ केयर कार्मिकों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए हेल्थ केयर सेक्टर ने निम्नलिखित नौकरियां के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 18 से 35 वर्ष के योग्यता धारी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे है। 6 जून तक इसमें आवेदन किया जा सकता है। इसमें छह प्रकार की पोस्ट हैं जिसमें होम हेल्थ मेडिकल इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट एमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन बेसिक जनरल ड्यूटी असिस्टेंट क्रिटिकल केयर सैंपल एकत्रित करने वाले जनरल डायर शामिल हैं। इनकी योग्यता 10वीं और 12वीं है जिला कौशल विकास समिति देहरादून द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। जिसका लिंक जनपद देहरादून की वेबसाइट www.dehradun.nic.in पर उपलब्ध है।
