ऋषिकेश- केंद्र के बाद अब उत्तराखंड शासन ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का लिया निर्णय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – केंद्र सरकार की ओर से सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तराखंड शासन ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। कोरोना के हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकार ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।
बुधवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई केंद्र सरकार की बैठक में दो रोज पहले ही सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News