ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 1156 नये मरीज मिले,3039 मरीज स्वस्थ हुए ,44 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के नये मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।
कोरोना के एक्टिव केस 13 मई के मुकाबले घटकर आधे से भी कम रह गये हैं। रिकवरी प्रतिशत जो 13 मई को 67.77 प्रतिशत थी उसमें सुधार हुआ है जो अब 87.69 प्रतिशत के आसपास पहुंच गयी है।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे ने आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन अनुसार पुरे प्रदेश में अब तक ठीक हुए कोरोना संक्रमितों की संख्या 288928, पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद ठीक हुये कोरोना संक्रमितों की संख्या 3039, लैब जांच में पिछले 24 घंटे में नये कोरोना संक्रमित 1156, कोरोना की रिकवरी 87.69 % एक्टिव केस की संख्या 28371, आज अल्मोड़ा से 82 ,
बागेश्वर से 47, चमोली से 64,
चम्पावत से 32, देहरादून से 205, हरिद्वार से 105 ,
नैनीताल से 161, पौड़ी-गढ़वाल से 84, पिथौरागढ़ से 74, रुद्रप्रयाग से 37, टिहरी गढ़वाल से 42, उधम सिंह नगर से 173
और उत्तरकाशी से 50 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 44 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।
