ऋषिकेश -छिद्दरवाला टोल प्लाजा के विरुद्ध चल रहे धरने को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिया समर्थन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नेपाली फार्म में टोल प्लाज़ा के विरोध में चल रहे सर्वदलीय धरने को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी अपना समर्थन दिया है।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेपाली फार्म स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। सर्वदलीय धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जहॉं लोगों का रोज़गार तक छिन गया है उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। वहीं दूसरी ओर सरकार की आमजन की जेब पर डाका डालने के लिये नये नये टैक्स के नाम पर वसूली करने पर लगी है। यह टोल प्लाज़ा अवैध रूप से 60 किलोमीटर से कम दूरी पर स्थापित करने का जो काम सरकार कर रही है वह आम जन की जेब में सीधे डाका डालने का काम कर रही है। इस अवैध टोल प्लाज़ा से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही प्रदेश व देश के लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। धरने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि बहादराबाद व डोइवाला का टोल प्लाज़ा सरकार ने आम जनता के पैसे से बनाया है और आम जन के पैसे से बने टोल से आमजन से ही टोल वसूली का काम कर रही जो कि निंदनीय है। हाइवे प्राधिकरण के लोग लगातार दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं और इसमें सांसद व विधायक सहित प्रदेश सरकार की मिली भगत है। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा. के एस राणा, राजपाल खरोला, विजय सारस्वत, समिति संयोजक संजय पोखरियाल, कनक धनाई, गोकुल रमोला, सतीश रावत, आरेन्द्र शर्मा, लाल चन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, भगवती सेमवाल, राकेश कंडियाल, प्रेमलाल शर्मा, सविता शर्मा, विजयपाल रावत, कृपया सरोज, मुकेश मनोडी, राव शाहिद अहमद, मनोज पंवार, कुंवर गुसाँई , बरफ सिंह पोखरियाल, विनय सारस्वत, आशा सिंह चौहान, लाल मणि रतूड़ी, आदि मौजूद थे।
