ऋषिकेश- सत्यमेव जयते समिति हरिपुर ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन की किट

त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश- सत्यमेव जयते समिति हरिपुर कलां की ओर से जरुरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की जा रही है।चरणबद्ध तरीके से समिति के सदस्य आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की हर संभव मदद करने मे जुटे हुए हैं। अभियान के तहत दीप्त कुटीर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी योगेश्वरानंद महाराज के सहयोग से दर्जनों परिवारों को राशन वितरित किया गया।
समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी व समाजसेवी राजे सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अनेक परिवार आर्थिक रूप से बदहाल हैं। रोजगार बंद होने से अनेक परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। ऐसे में समिति ने जरूरतमंदों को राशन की किट बांटकर उनकी मदद करने की मुहिम शुरु की है। उनकी टीम जरूरतमंदों को तलाश कर उन्हें राशन किट प्रदान कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करें भूखे पेट लोगों को न सोने दें।इस दौरान राजन बडोनी, दिनेश थपलियाल, सुनील जुगरान,सीमा, अनिता सिलस्वाल, शशी कंडवाल,संगीता सिलस्वाल, राहुल चमोली मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News