ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 1226 नये मरीज मिले,1927 मरीज स्वस्थ हुए, 32 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर मैं घटती संक्रमितो की संख्या प्रदेश सरकार के लिए राहत भरी है। उत्तराखण्ड में शनिवार को कोविड-19 के 1226 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 30357 हो गई है। जबकि 1927 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 8621 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि 24 घंटे में 32 लोगो की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 21 , बागेश्वर में 04 , चमोली में 87 , चंपावत में 22 , देहरादून में 241 , हरिद्वार में 159 , नैनीताल में 59 , पौड़ी गढ़वाल में 100, पिथौरागढ़ में 276 , रुद्रप्रयाग में 50 , टिहरी गढ़वाल में 94 , उधम सिंह नगर में 89 और उत्तरकाशी में 24 नए मामले सामने आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News