ऋषिकेश- एकता में शक्ति है इसी मंत्र के साथ कार्य करने के कारण नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला सबसे बेहतर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एकता में शक्ति है इसी मूल मंत्र के साथ नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दो बार पूरे उत्तराखंड में अव्वल रही है। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी का मानना है कि यह नगरपालिका नहीं एक परिवार है आखिर नगरपालिका मुनिकीरेती सबसे बेहतर क्यों है। इसका श्रेय नगर पालिका पर्यावरण मित्रों तथा कर्मचारियों का अच्छा तालमेल और पालिका के सभासदों का बहुत बड़ा सहयोग कर्मचारियों को मिलता है। समय समय पर सभी सभासद पर्यावरण मित्रों के कामों को प्रोत्साहन करते हैं। पालिका का स्टाफ एक दूसरे के सहयोग के साथ आमजन के कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने का कार्य करते हैं। यही कारण है हम उत्तराखंड में नम्बर एक स्थान पर रहते हैं। एकता में शक्ति है यही मंत्र है नगर पालिका मुनीकीरेती डालवाला का। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के पर्यावरण मित्र व सभासद इस विपदा की घड़ी कोरोनाकाल में जिस तरह से एक दूसरे को सहयोग कर क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम कर रहे। इसका सबसे बड़ा श्रेय नगरपालिका के सभासदों को जाता है। हमारे पर्यावरण मित्रों का व पालिका स्टाफ का योगदान अपने आप में बेमिसाल है। में इन सभी कोरोना योद्धाओं को दिल से नमन और बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
