ऋषिकेश- थाना मुनीकीरेती पुलिस ने 4 घण्टें से भी कम समय में गुमशुदा को परिजनों से मिलाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने ढालवाला निवासी एक 14 वर्षीय बालक को जो घर से नाराज होकर चला गया था को 04 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
बीते 26 मई को चौकी ढाल वाला पर रंजीत निवासी ढालवाल ने आकर सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना पर थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सीसीटीवी कैमरों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए गुमशुदा राघव (काल्पनिक नाम) की खोजबीन शुरू की तो एक नाबालिक लड़का चंद्रभागा नदी में घूमता दिखाई दिया। बालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राघव (काल्पनिक नाम) पुत्र रंजीत उम्र 14 वर्ष बताया।
इसके बाद बालक को प्रेम से चौकी ढालवाला में लाकर 04 घंटे से भी कम समय में बरामद कर उसके पिता रंजीत के सुपूर्द किया गया।
राघव (काल्पनिक नाम) के पिता रंजीत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2 वर्ष पूर्व राघव (काल्पनिक नाम) को एक एंड्राइड फोन लाकर दिया था। उसके बाद से वह मोबाइल पर गेम खेलने का बहुत आदी हो गया था और पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक गया। घर पर कोई भी मोबाईल पर गेम खेलने के लिए उसको मना करता तो वह नाराज हो जाता था। 26 मई को जब उसके परिजन द्वारा मोबाईल पर गेम खेलने से मना किया गया तो इस बात से नाराज होकर घर से चला गया था। बालक के परिजनों द्वारा बालक की सकुशल बरामदगी पर टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में कमल मोहन भंडार प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती, उ. नि. मदन सिंह रावत, कॉ. रामपाल, कॉ. अवध नारायण, कॉ. गिरीश आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News