ऋषिकेश-अभाविप (ABVP) ने शुरू किया मिसन आरोग्य के तहत स्क्रीनिंग अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा *मिसन आरोग्य के अंतर्गत* आज परशुराम चौक ऋषिकेश के निकट झुग्गियों में लोगो को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया गया। इसके साथ ही थर्मल स्कैनर के द्वारा उनकी जांच कर सभी से इस वैश्विक महामारी से सावधानी बरतने को कहा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त(संगठनात्मक) के प्रदेश मंत्री काजल थापा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा *मिसन आरोग्य* के अंतर्गत देश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कार्यरत है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रक्तदान, मास्क वितरण, ऑक्सीजन, दवाई, भोजन, इत्यादि की कमी को सम्पर्क कर लोगो की मदद करने में लगे हुए है। जिला संयोजक शुभम झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता टीकाकरण केंद्र पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन की मदद करेंगे। विद्यार्थी परिषद ने अपने हेल्पलाइन नंबर अनिरुद्ध शर्मा (8192950510) व अंकुर अग्रवाल ( 78954 03378 ) जारी किया है जिसमे वह किसी भी कार्य के लिए परिषद के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर सकते है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, प्रदेश सह छात्रा प्रमुख अंजली शर्मा, जिला संयोजक शुभम झा, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, शिवानी, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News