ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2991 नये मरीज मिले,4854 मरीज स्वस्थ हुए,53 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,991 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 संक्रमितों की मौत हुई है अब तक प्रदेश में कुल 6,113 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं आज 4,854 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 43,520 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 21 हजार 337 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 66 हजार 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 464 हो गई है।
आज अल्मोड़ा 149, बागेश्वर 68, चमोली 175, चम्पावत 28,देहरादून 414, हरिद्वार 283, नैनीताल 370, पौड़ी 194, पिथौरागढ़ 122, रुद्रप्रयाग 98 टिहरी 196, उधमसिंह नगर 815, उत्तरकाशी 79 मामले आए हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ब्लैक फंगस ने स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्रदेश में कोरोना वायरस के बाद ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया गया है। प्रदेश में 148 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News