ऋषिकेश-छिद्दर वाला में टोल प्लाजा के विरुद्ध प्रधान संगठन ने दिया सांकेतिक धरना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत ग्राम प्रधान संगठन ने सभी राजनीतिक दलों को शामिल कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा छिददरवाला क्षेत्र में बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में सांकेतिक धरना दिया।
बुधवार को धरना स्थल पर धरने को समर्थन देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने कहा क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय है। उनके द्वारा कहा गया कि उन्हें मालूम चला है कि एक टोल प्लाजा रायवाला क्षेत्र में बनाया जा रहा है। जिस क्षेत्र के विधायक को 15 सालों में रायवाला और छिददरवाला का ही फर्क नहीं मालूम हुआ वह विधायक क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निवारण कैसे कर पाएगा। यह अपने आप में सोचनीय विषय है उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा की क्षेत्रीय विधायक के बिना जानकारी के केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी पहले हरिपुर के फ्लाईओवर और अब छिद्रवाला के टोल प्लाजा में की जा रही मनमानी से स्पष्ट हो जाता है कि क्षेत्रीय विधायक अपनी ही डबल इंजन की सरकार में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छिद्दरवाला में टोल प्लाजा को निरस्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News