ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 3050 नये मरीज मिले, 6173 मरीज स्वस्थ हुए, 53 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना के 3,050 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 18 मौतें पहले हुई जिनकी समय पर कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी गई, ये पहली बार नहीं बल्कि पिछले 7 दिन से लगातार ये सिलसिला जारी है, जब समय पर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को नहीं दी जा रही है। वहीं आज 6,173 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 54,735 हो गई है।
देहरादून में आज 716 मरीज मिले हरिद्वार में 364 नैनीताल में 224 पौड़ी गढ़वाल में 144 पिथौरागढ़ में 182 रुद्रप्रयाग में 178 टिहरी गढ़वाल में 276 उधम सिंह नगर में 537 उत्तरकाशी में 96 अल्मोड़ा में 54 बागेश्वर में 45 चमोली में 161 और चंपावत में 73 मामले आए सामने आए है।

%d bloggers like this:
Breaking News