ऋषिकेश- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इसके साथ ही कोरोना मरीज़ों के लिये फ़्री एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ कर सैनिटाइजर, मास्क व भोजन वितरण किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को देश भुला नहीं सकते हैं। उनके द्वारा ही आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी गई है चाहे वह मोबाइल क्रांति हो, पंचायतों को अधिकार देना, 18 वर्ष के युवा को वोटिंग का अधिकार देना हो और चाहे वह सड़कों का जाल हों सभी राजीव गांधी की दूरदृष्टि सोच की देन है। आज के दिन पूरे हिन्दुस्तान में सोनिया गांधी व राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेश में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य सप्ताह मनाने का काम कांग्रेस जन कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज कांग्रेसजनों ने ऋषिकेश कांग्रेस भवन से फ़्री एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया जोकि कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के लिए हमेशा सेवा में रहेगी। इसके साथ ही बाज़ार में सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर त्रिवेणी घाट पर गरीबों को भोजन व्यवस्था करवाकर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजय पाल रावत, पार्षद मनीष शर्मा, मधु जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, ललित मोहन मिश्र, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, नरेश कंडवाल, राजू गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शोभा भट्ट, इमरान सैफी, गब्बर कैंतुरा, धर्मेन्द्र गुलियाल, गीता सोढी, अन्नू शर्मा, मीना रस्तोगी, यश अरोड़ा, प्रिंस सक्सेना, हिमांशु जाटव, संजय भारद्वाज,अशोक शर्मा, आदि मौजूद थे।
