ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 3658 नये मरीज मिले, 8006 मरीज स्वस्थ हुए, 80 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखण्ड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3658 मामले सामने आए हैं। जबकि 80 लोगों की मौतें हुई है। राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 68643 हो गई है। जबकि 8006 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 14594 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 182 , बागेश्वर में 278 , चमोली में 205 , चंपावत में 93 , देहरादून में 566 , हरिद्वार में 548 , नैनीताल में 414 , पौड़ी गढ़वाल में 151 ,पिथौरागढ़ में 189 ,रुद्रप्रयाग में 143 , टिहरी गढ़वाल में 315 , उधम सिंह नगर में 503 और उत्तरकाशी में 71 नए मामले सामने आए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News