ऋषिकेश- एम्स में म्यूकोर माइकोसिस(ब्लेक फंगस) के केस 46 हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या मैं दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। आज शाम 6 बजे तक एम्स ऋषिकेश में म्यूकोर माइकोसिस के कुल 46 केस आ चुके थे। इनमे से दो लोगों की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है और एक मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचार के दौरान एक अन्य रोगी अल्मोड़ा निवासी 69 वर्षीय पुरुष की बुधवार देररात मृत्यु हो गई। अब एम्स में म्यूकोर माइकोसिस के 42 रोगी भर्ती हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News