ऋषिकेश- अब घर पर ही कर सकेंगे कोरोना की जांच,जल्द बाजार में उबलब्ध होगी कोरोना किट

त्रिवेणी न्यूज 24
दिल्ली – माई लैब की कोविसेल्फ कोरोना किट जल्द बाजार में उपलब्ध होने जा रही है। अब कोरोना जांच के लिए लोगों को किसी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप अपनी कोरोना की जांच स्वयं घर पर ही कर सकेंगे । इसके लिए आईसीएमआर ने माई लैब की कोविसेल्फ कोरोना किट को हरी झंडी दे दी है। यह एक एंटीजन टेस्ट है। दो-चार दिन के भीतर यह किट बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसकी कीमत ढाई सौ से तीन सौ के बीच संभव है। आईसीएमआर ने स्पष्ट किया है कि यह टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है. वे लोग भी इस किट से कोरोना जांच कर सकते हैं, जो हाल ही में किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हों। इस किट में नैजल स्वैब, एक एक्सट्रैक्शन ट्यूब और एक टेस्ट कार्ड है। किट पर एक स्कैन कोड भी दिया है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता अपने फोन में माई लैब कोविसेल्फ ऐप डाउनलोड कर सकता है। डाउनलोड करके इसे अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। यह ऐप टेस्ट पूरा होने पर अलार्म बजाएगी और टेस्ट का रिजल्ट ऐप में दिखने लगेगा टेस्ट करने के लिए स्वैब के ऊपरी हिस्से को बिना छुए उसे नाक में 2-3 सेंटीमीटर तक अंदर डालना होगा इसके बाद इस स्वैब को दोनों नॉस्ट्रिल में डालकर इसे पांच-पांच बार घुमाना होगा।
इसके बाद आपको स्वैब को एक्सट्रैक्शन ट्यूब में डालना होगा और इसे अच्छी तरह से घुमाना होगा। इसके बाद आपको स्वैब को बीच से तोड़ देना होगा। इसके बाद लिक्विड की दो बूंदों को टेस्ट किट में डालना होगा। रिजल्ट के लिए 15 मिनट तक इंतजार करना होगा। अगर रिजल्ट 20 मिनट के बाद आता है, तो यह निगेटिव माना जाएगा। लिक्विड डालने के बाद अगर किट में सिर्फ क्वालिटी कंट्रोल लाइन सी पर एक रेड लाइन आती है, तो इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता कोविड निगेटिव है। अगर किट में क्वालिटी कंट्रोल लाइन सी और टेस्ट लाइन टी दोनों ही रेड हो जाती हैं, तो इसका अर्थ है कि उपयोकर्ता कोरोना पॉजिटिव है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News