ऋषिकेश- एम्स मे भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के स्वास्थ की स्थिति पर हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सिपेप पर उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 91 प्रतिशत है। गौरतलब है कि कोविड पाॅजिटिव होने के कारण वह बीती 8 मई से एम्स में भर्ती हैं। बुधवार को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वह सिपेप पर हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल 91 प्रतिशत पर है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति में सुधार के लिए चेस्ट की फिजियोथैरेपी, शुगर का बेहतर मैनेजमेंट तथा प्रोन पोजीशन में रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार सघन निगरानी कर रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News