ऋषिकेश- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आईडीपीएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आईडीपीएल संस्थान में पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट के संचालन की प्रगति की जानकारी मिलट्री उंइंजीनियर सर्विसेज के कैप्टन अर्जुन सिंह राणा से प्राप्त की इसके साथ ही आईडीपीएल संस्थान के महाप्रबंधक गणेश प्रसाद अग्रहरि के साथ आईडीपीएल के फॉर्मूलेशन ब्लॉक का निरीक्षण किया। सांसद नरेश बंसल ने महाप्रबंधक से आईडीपीएल संस्थान में औषधि निर्माण शुरू करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन बनाकर उनको प्रस्तुत करने को कहा ताकि वे केंद्र सरकार तक आईडीपीएल संस्थान में औषधि निर्माण इकाई शुरू करवा सकें। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, गोविंद अग्रवाल, पवन शर्मा, शुभम टुटेजा, हिमांशु गोल्डी, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News