ऋषिकेश- 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा
मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी मंदिर से पहले खाली प्लॉट के पास दो संदिग्ध महिलाओं को रोककर चेक किया तो उनके पास दो अलग-अलग प्लास्टिक की कैन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उनका नाम और पता कृष्णा पत्नी स्वर्गीय सतपाल सिंह 38 वर्ष निवासी मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश, परमजीत कौर पत्नी राजकुमार 27 वर्ष निवासी मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुआ है। दोनो अभियुक्ताओ के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News