ऋषिकेश- परिवर्तन टीम की ओर से पहाड़ी जिलों में बांटी जाएगी एक लाख पेरासिटामोल दवाइयां और ऑक्सीमीटर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए पहाड़ परिवर्तन टीम आगे आई है। इसके तहत यह टीम पहाड़ की सभी न्याय पंचायतों में दवाईयां और ऑक्सीमिटर बांटेगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टीम के इन प्रयासों की सराहा की है।
देहरादून स्थित आवास में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से पहाड़ परिवर्तन टीम मिलने पहुंची टीम ने कैबिनेट मंत्री को पहाड़ी जिलों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए एक लाख पेरासिटामोल की दवाईयां एवं ऑक्सीमीटर देने के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने एमओ(सीएचसी/एलौपैथिक) के माध्यम से दवाईयां और आॅक्सीमीटर को बांटने के लिए कहा उन्होंंने टीम के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। पहाड़ परिवर्तन टीम का यह अभियान कोरोना संक्रमितों के ईलाज में काफी मददगार साबित होगा। टीम के अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल एक लाख पैरासीटामोल दवाईयां और आॅक्सीमीटर पहाड़ी जिलों में बांटे जाएंगे। मौके पर पहाड़ परिवर्तन टीम के सदस्य दीपक कंडारी, प्रिंसी रावत, रश्मि सती नैनवाल, प्रदीप नैनवाल आदि मौजूद थे।
