ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने गरीबो को बाटी राशन किट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने चन्द्रेश्वर नगर के दस ज़रूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन दिया। जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कोरोना महामारी व लगातार लॉक डाऊन के चलते आम व्यापारियों के साथ ही मज़दूर परिवारों पर भी रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है जहां एक ओर बीमारी की मार वहीं दूसरी ओर आर्थिक संकट की चोट का सामना करना पड़ रहा है।

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने बताया कि आज हम सबको अपने आस पास में पीड़ित व ज़रूरतमंद लोगों की मदद को आगे आकर कार्य करना चाहिए ताकि हर उस व्यक्ति की हर संभव मदद हो सके। व्यापार महासंघ और कांग्रेस परिवार हमेशा हर मजबूर और ज़रूरत मंद के साथ है। राशन वितरण कार्यक्रम में मनोज त्यागी, राजेश साह, उदयवीर रमोला, हिमांशु जाटव, यश अरोड़ा आदि मौजूद थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News