ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने किया 20 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर टैक्सी UK07-TB-5301में अस्सी हजार रुपये की अवैध 20 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मनसा देवी फाटक बाईपास रोड ऋषिकेश के पास से स्विफ्ट डिजायर टैक्सी UK07-TB-5301के चालक को रोककर गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के डैशबोर्ड में प्लास्टिक की पन्नी के अंदर डलीनुमा अवैध 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त नाम पता मोनू पुत्र शकील अहमद 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 मिश्रवाला थाना डोईवाला देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि मद्य निषेध क्षेत्र होने के कारण यहां पर स्मैक की कीमत तिगुनी मात्रा में मिल जाती है। जिसको हम सस्ते दामों पर लाकर राफ्टिंग एरिया व विदेशी सैलानियों को बेचते हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
