ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने किया राशन किट और फेसशील्ड का वितरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से इंदिरा नगर क्षेत्र में राशन किट का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष हीतेंद्र पवार ने बताया कि इंदिरा नगर में कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने पर एसडीएम साहब द्वारा पूरी गली को सील किया गया है। इसके चलते वहां के कुछ परिवारों पर राशन का संकट आ पड़ा। ऐसे में स्थानीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के आग्रह पर लगभग 15 परिवारों को राशन की किट वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त देहरादून रोड स्थित राजकीय विद्यालय टीकाकरण केंद्र में हमारे सभी फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए फेसशील्ड हैंडसैनिटाइजर एवं मास्क भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर सचिव संजय सकलानी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, देव अग्रवाल, राहुल सक्सेना, अंकित,
साहिल पवार, अमिता अग्रवाल, गंगा नौटियाल, अमित कुमार, प्रवेश कुमार आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News