ऋषिकेश- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग पहुंच कर लिया नुकसान का जायजा

त्रिवेणी न्यूज 24
देवप्रयाग – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग पहुंच कर बीते मंगलवार को बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया।
बुधवार को मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया। बता दें कि कल सांय देवप्रयाग में दशरथ पर्वत में बादल फटने और भारी मात्रा में मलवा स्थानीय कस्बे बाजार में पहुंचने के बाद, SDRF टीम ने भी सर्चिंग की। घटना में कोई जनहानि नही हुई है सिर्फ संशय ओर सम्भावनाओं को समाप्त करने और एहतियात के तौर पर सर्चिंग की गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News