ऋषिकेश- मुनिकीरेती पुलिस ने कोरोना के खिलाफ जंग मे फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया आगाह
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनीकीरेती पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को आगाह किया है कि यदि वह बेवजह घरों से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को मुनीकीरेती पुलिस की ओर से ढालवाला, कैलाश गेट, मुनीकीरेती, तपोवन क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मुनादी कर लोगों को बताया गया कि दूध फल सब्जी की दुकान सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुली रहेगी। 10 बजे के बाद क्षेत्र में पूर्ण रूप से कर्फ्यू लागू रहेगा। ऐसे समय में केवल मेडिकल सुविधाओं से संबंधित ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत होगी। यदि लोग बेवजह घरों से बाहर निकलेंगे तो पुलिस को मजबूरी में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि संक्रमण को रोकने के लिए सख्ताई बेहद जरूरी हो गई है। थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जिस उद्देश्य से सरकार ने कर्फ्यू लगाया है। यदि वह उद्देश्य ही सफल नहीं होगा तो कर्फ्यू का फायदा कैसे होगा। बताया कि कर्फ्यू इस लिए लगाया गया है जिससे कि कोविड-19 की चेन को तोड़ा जा सके। इसलिए उन्होंने लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
