ऋषिकेश- आईडीपीएल (IDPL) के आक्सीजन प्लांट के सप्ताह भर में प्रारम्भ होने की उम्मीद,सेना कर रही है मरमत का कार्य
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आईडीपीएल में लगा ऑक्सीजन प्लांट लगभग सप्ताह भर से पहले काम करने लगेगा इस आक्सीजन प्लांट की क्षमता लगभग तीस हजार लीटर प्रति घंटा है, इसकी शुद्धता 95 प्रतिशत से ज्यादा है। इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से लोगों को ऑक्सीजन की दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। त्रिवेणी न्यूज़ 24 को यह जानकारी राजीव गुप्ता चार्टेड इंजीनिअर से प्राप्त हुई है उनके अनुसार उन्हें इस ऑक्सीजन प्लांट की यथास्थिति को जानने के लिए सेना ने यहा बुलाया था। सेना के साथ मिलकर तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य प्रगति पर है तथा पूरी उम्मीद है कि ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही काम करना शुरू कर देगा।
